🔥 Breaking News • Politics • Sports • Business • Technology • India • World • Entertainment
All Crime Education Other Politics Religious

मुख्यमंत्री से मिल गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना की मांग

मुख्यमंत्री से मिल गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना की मांग
👤 Dharmendra Chaturvedi
📂 Other
मथुरा अंबेडकर सुधार समिति, महुअन के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को बलदेव विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पूरन प्रकाश के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। समिति के पदाधिकारी सत्य प्रकाश निगम ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष ग्राम महुअन में भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग प्रमुखता से रखी। उन्होंने अवगत कराया कि ग्राम सभा की भूमि, जो वर्ष 1995 से राजस्व अभिलेखों में "डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क" के नाम से दर्ज है, पर प्रतिमा स्थापना किए जाने से क्षेत्र के लोगों, विशेषकर युवाओं को बाबा साहब के आदर्शों, सामाजिक समरसता एवं संवैधानिक मूल्यों से प्रेरणा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की मांग को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रस्ताव का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विधायक पूरन प्रकाश ने भी मांग का समर्थन करते हुए कहा कि यह विषय क्षेत्र की जनभावनाओं से जुड़ा हुआ है तथा प्रतिमा स्थापना से समाज में शिक्षा, समानता और संविधान के प्रति जागरूकता का संदेश प्रसारित होगा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का समय देने एवं मांग पर सकारात्मक विचार करने के लिए आभार व्यक्त किया।
🔴 LIVE TV