Breaking News • Politics • Sports • Entertainment

राजघाट से प्रथम तूफानी डाक कावड़ लेकर केएम विश्वविद्यालय पहुंचे मेडीकल एंड हॉस्पिटल के सदस्य केएमयू के कुलाधिपति ने बढ़ाया कर्मचारियों का उत्साह, भोलेनाथ का किया गंगाजल से महाभिषेक

राजघाट से प्रथम तूफानी डाक कावड़ लेकर केएम विश्वविद्यालय पहुंचे मेडीकल एंड हॉस्पिटल के सदस्य   केएमयू के कुलाधिपति ने बढ़ाया कर्मचारियों का उत्साह, भोलेनाथ का किया गंगाजल से महाभिषेक
📂 Religious
👤 News Fast Live
📅 5 August 2025, 01:50
👁️ 42 Views
मथुरा। सावन के महीने में शिव भक्त भक्ति के रंग में रंगे हुए हैं, सावन के पूरे महीने में बाबा को प्रसन्न करने के लिए योगीराज श्रीकृष्ण की नगरी में ब्रजवासी गंगाजल भरकर लाते हैं और भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। इसी कड़ी में केएम मेडीकल एंड हॉस्पिटल में कार्यरत शिव भक्तों ने बाबा भोलेनाथ का गंगाजल से अभिषेक करने के लिए एक टोली बनाई और जिसमें राजघाट से मथुरा तक करीबन 140 किलोमीटर तक प्रथम तूफानी डाक कावड़ लाने का संकल्प किया। रविवार की दोपहर केएम विश्वविद्यालय के प्रांगण में कुलाधिपति किशन चौधरी ने प्रथम तूफानी डाक कावड़ यात्रा का विधि विधान से पूजन करते हुए यात्रा को रवाना किया। इसके बाद केएम अस्पताल के जनरल मैनेजर आशीष शर्मा की अध्यक्षता में राजघाट से शिव भक्तों ने रात 10 बजे से डाक कावड़ यात्रा शुरू की, केएम अस्पताल के साथियों के साथ मिलकर प्रत्येक सदस्य दो किलोमीटर दौड़ लगाकर चलते हुए आया, नौ घंटे में 140 किलोमीटर सफर तय कर सावन के आखिरी सोमवार सुबह सात बजे केएम विवि के परिसर पहुंचकर वहां भोलेनाथ के मंदिर में कुलाधिपति की अध्यक्षता में भगवान शिव का गंगाजल से महाभिषेक किया। इस दौरान प्रथम तूफानी डाक कावड़ियों का जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि देवी सिंह चौधरी (डीएम) ने उत्साहवर्धन कर उनमें जोश भर दिया। केएम मेडीकल एंड हॉस्पिटल की प्रथम तूफानी डाक कावड़ यात्रा में सहभागिता करने वालों में विष्णु शर्मा, अनूप ठाकुर, अरून चौधरी, दीपक, पंकज चौधरी, त्रिलोकी चौधरी, कप्तान कुंतल, अनिल, एसीपी पंकज पांडव, राजकुमार, गजेन्द्र, सचिन सारस्वत, रवि कुंतल, घनश्याम, पंकज जाट, योगेश, विष्णु, वीकेश, ललित कुंतल, देवेन्द्र प्रीत आदि रहे।