मथुरा । अधिक मास के पावन पर्व पर जगह जगह धार्मिक आयोजन हो रहे है इसी क्रम में कान्हा की नगरी और श्री कृष्ण जन्म स्थान के ठीक पास खड़ेश्वरी बाबा आश्रम पर 5 जून से 12 जून तक श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होना है
श्रीमद् भागवत कथा का वाचन कथावाचक स्वामी लवदास महाराज जी करेंगे कथा का शुभारंभ 5 जून से सुबह 8:00 बजे स्वामी घाट से 108 महिलाए कलश यात्रा निकाल कर करेंगी यह कलश यात्रा कथास्थल तक पहुंचेगी कथा का वाचन दोपहर 3:00 से लेकर शाम के 7:00 बजे तक होगा
यह कथा महामंडलेश्वर श्री बालक दास जी महाराज के सानिध्य व गोलोकवासी श्री धर्मदास जी महाराज के छत्र छाया में आयोजित होनी है इसके आयोजक महंत नारायण दास जी महाराज है
इस सम्बन्ध में जानकारी देने के लिए एक प्रेस वार्ता का आयोजन कराया गया कार्यक्रम में मुख्य यजमान राजकुमार, गोपाल दास,महेश चंद्र, रामनाथ और लक्ष्मी अग्रवाल है