मथुरा । प्रयागराज 23 जनवरी को होने वाली धर्म संसद भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर निर्माण में जन जागरण के तहत अहम भूमिका निभाने के लिए पवित्रता से लिए गए संकल्प कभी व्यर्थ नहीं जाते। यह उद्गार आज साध्वी ऋतम्भरा ने प्रयागराज स्थित अपने पंडाल मैं श्री कृष्ण जन्मभूमि केस के पक्षकार दिनेश शर्मा फलाहारी , द्वारा 23 जनवरी को होने वाली धर्म संसद का निमंत्रण स्वीकार करते हुए कहे। दिनेश शर्मा फलाहारी ने कहा कि हम भगवान श्रीकृष्ण जन्मभूमि की लड़ाई मजबूती से संतो के आशीर्वाद एवं दिशा निर्देशों पर लड़ रहे हैं धर्म संसद के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण की लड़ाई को जन-जन तक पहुंचाना एवं जनजागरण के माध्यम से मजबूत करना है दिव्य शक्ति अखाड़ा महामंत्री राजेश पाठक, ब्रह्मचारी सोनू शास्त्री,ने कहा इस समय सनातनी सरकार के द्वारा दिव्य कुंभ लगाया जा रहा है, जो सनातन वैभव को विश्व गुरु बनाने मैं सहायक सिद्ध होगा किन्नर महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मी त्रिपाठी ने कहा कि आज तक कोई भी हिंदू धर्मस्थल किसी भी धर्मस्थल को तोड़कर नहीं बनाया गया जबकि इस्लामिक कट्टरपंथियों ने सदैव सनातनी धर्म मंदिर को तोड़कर निर्माण किया। महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने कहा कि समय आ गया है जब हम लोकतंत्र के सबसे मजबूत स्तम्भ न्यायालय का इस्तेमाल कर अपने धार्मिक स्थलों को पुनः प्राप्त करें इस अवसर पर रसिकानंद महाराज, बहन नारायणी, विनोद बनर्जी, सत्येंद्र साहू, मनजीत गोला, विपिन सिंह सोलंकी, आदि उपस्थित थे