मथुरा । सिखो के चौथे गुरु गुरु रामदास जी का गुरु गद्दी दिवस बड़ी श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरूद्वारे मे त्रि - दिवसीय श्री अखण्ड पाठ साहिब रखा गया। गुरूद्वारे में सुसज्जित पालकी साहिब मे विराजमान श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष साद - संगत ने माथा टेका और शबद - कीर्तन का सिमरन किया। कार्यक्रम के समापन पर लंगर प्रसाद (भंडारे ) का आयोजन हुआ।
श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व को समर्पित महान गुरुमत समागाम हुआ।गुरुवार को वृन्दावन किशोर पूरा स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक टीला पर आयोजित कार्यक्रम में अमृतसर, दिल्ली, हापुड़ सहित अन्य राज्यों से आये रागी जत्थो ने शबद - कीर्तन कर साद - संगत को निहाल किया।इस अवसर पर हाईकोर्ट इलाहाद के जज वीसी दीक्षित , मथुरा के जिला जज विकास कुमार , अपर जिला जज मथुरा राजेश पारासर , अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सरदार परविंदर सिंह, सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रत्यूष कुमार ,एवं इलाहाबाद के वरिष्ठ समाज सेवी आर एस बेदी ने गुरुद्वारा साहिब मे माथा टेका और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर जिला जज विकास कुमार ने कहा कि यह पावन दिवस हमें नम्रता, सेवा और सिमरन के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम में शामिल हुये गणमान्य लोगो का धर्म प्रचार कमेटी अमृतसर की तरफ से सरदार सुखमीत सिंह कादीया मेंबर एस जी पी सी अमृतसर और यूपी सिख मिशन हापुड के प्रभारी सरदार बृजपाल सिंह ने श्री दरबार साहिब (स्वर्ण मंदिर) श्री अमृतसर साहब जी के मॉडल, श्री साहिब, सिख इतिहास की पुसतके,शाल भेंट और किरपान भेट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में हजूरी रागी गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब भाई गुरमीत सिंह,ज्ञानी महेंद्र सिंह,हरपाल सिंह,बलविन्दर सिंह,हरविंदर सिंह, भगत सिंह,जसनुर सिंह, परमीत सिंह, हरजीत सिंह, आदि उपस्थित रहे।
सिखों के चौथे गुरु रामदास की गुरु गद्वी दिवस बड़ी श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया