मथुरा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दौरे के अंतर्गत मथुरा की बेटी डॉ. प्रिंसेस चतुर्वेदी को चिकित्सा अधिकारी का नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया । मथुरा के विश्राम घाट स्थित गताश्रम टीला निवासी पंकज चतुर्वेदी की पुत्री मथुरा की होनहार बेटी डॉ. प्रिंसेस चतुर्वेदी (MBBS) का मथुरा जनपद में चिकित्सा अधिकारी के पद पर चयन एवं नियुक्ति हुआ है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
डॉ. प्रिंसेस की इस उपलब्धि से मथुरा के चतुर्वेदी समाज में हर्ष और गर्व का माहौल है। उनकी सफलता न केवल उनके परिवार, बल्कि मथुरा की बेटियों के लिए भी प्रेरणादायक है।
मथुरा की बेटी डॉ प्रिंसेस चतुर्वेदी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चिकित्सा अधिकारी का नियुक्ति पत्र देकर किया सम्मानित, समाज में खुशी का माहौल