मथुरा, एनयूजेआई के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने कहा मेरा और मेरे बेटे का लंदन में सम्मान यह ब्रजवासियों का सम्मान है 
श्री उपमन्यु ने बताया कि
लंदन, 28 नवंबर 2026: द्विपक्षीय संबंधों के एक ऐतिहासिक पड़ाव की पृष्ठभूमि में, ज़ी मीडिया कॉर्पोरेशन ने 27 नवंबर 2026 को ब्रिटिश संसद के प्रतिष्ठित चर्चिल हॉल (हाउस ऑफ कॉमन्स) में 'ग्लोबल इनोवेशन एंड लीडरशिप समिट 2026' का भव्य आयोजन किया गया था 

इस कार्यक्रम में ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सिविल एरिया कमेटी के अध्यक्ष डॉ कमल कांत उपमन्यु एडवोकेट एवं उनके बेटे रौनक उपमन्यु एडवोकेट जो नेशनल डिबेटर एवं क्यूंन मेरी लॉ यूनिवर्सिटी के एल एल एम के स्टूडेंट हैं 
दोनों को स्मृति चिन्ह देकर के सम्मानित किया गया 
लंदन और नई दिल्ली के बीच संस्थागत एवं प्रवासी संबंधों की गहराई को रेखांकित करते हुए, इस शिखर सम्मेलन में मुख्य अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई: यूनाइटेड किंगडम के हाउस ऑफ लॉर्ड्स की सदस्य बैरोनेस संदीप वर्मा; यूनाइटेड किंगडम के सांसद श्री गगन मोहिंद्रा; ईलिंग साउथॉल के प्रतिष्ठित पूर्व सांसद श्री वीरेंद्र शर्मा; ब्रिटिश सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास विभाग के राज्य सचिव के पूर्व आयुक्त श्री सुभाष वी. ठकरार; अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक गुरु अखंड स्वामी जी महाराज; लंदन चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष श्री विजय गोयल; ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी (यूके) के सलाहकार एवं तेलंगाना ग्लोबल एनआरआई सेल के संयुक्त संयोजक श्री सुरेश मंगलागिरी; और आरबीकेएस (RBKS) के चेयरमैन श्री अशोक वर्मा आदि ने समारोह को संबोधित किया 
शिखर सम्मेलन का एक प्रमुख आकर्षण हाउस ऑफ कॉमन्स के भीतर आयोजित पुरस्कार सम्मान समारोह रहा, जहां विभिन्न क्षेत्रों से आए भारत के प्रतिभागियों और उद्यमियों को उनकी उत्कृष्टता, नवाचार और आर्थिक विकास तथा सामाजिक प्रभाव में योगदान के लिए गणमान्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।