🔥 Breaking News • Politics • Sports • Business • Technology • India • World • Entertainment
All Crime Education Other Politics Religious

संस्कृति विवि के डीन डा. तोमर निजी विवि प्रांतीय संयोजक बने

संस्कृति विवि के डीन डा. तोमर निजी विवि प्रांतीय संयोजक बने
👤 Dharmendra Chaturvedi
📂 Other
मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय में स्टूडेंट वेलफेयर विभाग के डीन डा.डीएस तोमर को विज्ञान भारती में निजी विश्वविद्यालय प्रांतीय संयोजक का दायित्व मिला है। यह निर्णय बृज विज्ञान भारती की बरेली में हुई वार्षिक साधारण सभा में लिया गया। ब्रज विज्ञान भारती ने डा. तोमर को भारतीय ज्ञान परंपरा एवं आधुनिक विज्ञान के समन्वय द्वारा वैज्ञानिक चेतना, नवाचार, अनुसंधान एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को विश्वविद्यालय परिसर में विकसित करने के उद्देश्य से यह दायित्व सौंपा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डा. तोमर इस दायित्व के अंतर्गत विश्वविद्यालय एवं विज्ञान भारती के मध्य समन्वय स्थापित करने, विज्ञान भारती की गतिविधियों, अभियानों एवं कार्यक्रमों को विश्वविद्यालय में प्रभावी रूप से संचालित कराने, विश्वविद्यालय स्तर पर विज्ञान भारती की इकाई/समिति का गठन एवं संचालन करने, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं अनुसंधान संस्कृति को प्रोत्साहित करने, भारतीय ज्ञान परंपरा एवं आधुनिक विज्ञान के समन्वय पर कार्यक्रम आयोजित करने आदि महत्वपूर्ण कार्यों को अंजाम देंगे।
🔴 LIVE TV