🔥 Breaking News • Politics • Sports • Business • Technology • India • World • Entertainment
All Crime Education Other Politics Religious

संस्कृति विवि के विद्यार्थियों का साफ्टवेयर डवलपमेंट कंपनी में हुआ चयन

संस्कृति विवि के विद्यार्थियों का साफ्टवेयर डवलपमेंट कंपनी में हुआ चयन
👤 Dharmendra Chaturvedi
📂 Other
मथुरा। भारत की प्रसिद्ध सॉफ्टवेयर डवलपमेंट कंपनी कॉक्सफ्यूचर टेक्ननोलॉजी प्रा.लि. ने संस्कृति विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट के दौरान 16 विद्यार्थियों का चयन अपनी कंपनी के लिए किया है। कंपनी ने इन विद्यार्थियों को बिजनेज डवलपमेंट एक्सीक्यूटिव, आईटी सेल एक्सीक्यूटिव, पीएचपी डवलपर, फ्लटर डवलपर और एंड्रायड डवलपर के पद पर नियुक्ति दी है। विद्यार्थियों के इस चयन पर संस्कृति विवि प्रशासन ने हर्ष व्यक्त करते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। संस्कृति विवि के प्लेसमेंट एंड ट्रेनिंग विभाग के डाइरेक्टर सुबनोय ताल्लुकदार ने बताया कि कंपनी द्वारा त्रिस्तरीय चयन प्रक्रिया के उपरांत वी.टेक. के अर्पित कुमार, माधव सिंह, अशोक पांडे, नंदिता मिश्रा, संजना सोलंकी, दीक्षा सिंह, दीक्षा सिंह, उमेश पांडे, बीबीए के विद्यार्थी उमेश पांडे, बी.टेक. की छात्रा गौरांशी गुप्ता, एमबीए के छात्र राजकुमार, सेजल सिंह, कुमकुम सारस्वत, हर्षिता सक्सेना, बीबीए की छात्रा रूपांक्शी खंडेलवाल, अर्पित कुमार, अंस्लीब हसन को अपने यहां नौकरी दी गई है। कंपनी कॉक्सफ्यूचर टेक्ननोलॉजी प्रा.लि. के एचआर विभाग के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी भारत में स्थित एक आईटी और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कंपनी है। इसकी स्थापना मनीष चौधरी द्वारा की गई है। कंपनी कस्टम सॉफ्टवेयर समाधानों में विशेषज्ञता रखती है, जिसमें वेब डेवलपमेंट, एंड्रायड, आईओएस, मोबाइल ऐप डेवलपमेंट, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और एसएएएस प्रोडक्ट इंजीनियरिंग शामिल हैं। यह कंपनी स्टार्टअप और स्थापित उद्यमों दोनों के लिए स्केलेबल डिजिटल उत्पाद बनाती है तथा फिनटेक, हेल्थकेयर, लॉजिस्टिक, एजूकेशन और सोशल नेटवर्किंग जैसे उद्योगों को सेवाएँ प्रदान करती है। संस्कृति विवि की सीईओ श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, कुलपति डा. एमबी चेट्टी ने विद्यार्थियों के इस चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
🔴 LIVE TV