जिला अधिकारी ने किया निजी उर्वरक केन्द्रों का निरीक्षण
मथुरा। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह द्वारा सौख रोड मथुरा पर स्थापित निजी उर्वरक बिकी केन्द्रों का निरीक्षण किया गया जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में खाद उर्वरक की उपलब्धता और नियमानुसार वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के दृष्टिगत सभी उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदारों के साथ-साथ अन्य मजिस्ट्रेटों को भी निरीक्षण के लिए निर्देशित किया गया है, जो स्थानीय स्तर पर संचालित दुकानों का भ्रमण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्तर से किसानों की सुविधा के दृष्टिगत खाद उर्वरक की कालाबाजारी रोकने के साथ-साथ मिलावटी खाद की बिक्री और ओवररेटिंग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए दुकानों पर औचक निरीक्षण की कार्रवाई कराई जा रही है।
जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की है कि उर्वरकों का स्टॉक न किया जाए, जितने की जरूरत हो उतना ही लें और अन्य किसान को लेने दें। जनपद में खाद, बीज, डीएपी, यूरिया, रासायनिक खाद आदि की कोई कमी नहीं है। सभी को पर्याप्त मात्रा में उक्त सामग्री उपलब्ध कराई जा रही, जहां से शिकायत प्राप्त हो रही हैं उन पर जांच कर आवश्यक कार्यवाही भी की जा रही है।
निरीक्षण में जिला कृषि अधिकारी अश्वनी कुमार मौजदू रहे।