मथुरा । वृंदावन के कोरिडोर योजना को विधानसभा में ध्वनि मत से पास कर दिया, इस पर बृजवासियों और संतों ने हर्ष व्यक्त किया है, श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर मस्जिद केस के मुख्य याचिका कर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा है कि हम मुख्यमंत्री जी को साधुवाद देते हैं उन्होंने बज विकास के लिए एक बहुत ही अहम फैसला लिया है, इससे आने वाले समय में मानव दुर्घटनाओं पर रोक लगेगी, समाजसेवी राजेश पाठक ने कहा है कि कोरिडोर बनने से सभी को लाभ मिलेगा किसी का अहित नहीं होगा, समाजसेवी राकेश शर्मा ने कहा कि कॉरिडोर बनने से ब्रजभूमि का विकास होगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, प्रदेश अध्यक्ष गुंजन शर्मा ने कहा कि वृंदावन कोर्ट और बनने से श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित किया जाएगा और ब्रजभूमि का विकास होगा