मथुरा। मथुरा सहित अन्य शहरों के कुछ अस्पतालों ने मरनासन्न हालत में छोड़े मरीज नवीन को केएम हॉस्पिटल के न्यूरो सर्जन एवं विभागध्यक्ष डा. संदीप चौहान ने नया जीवनदान दिया है। मरीज के परिजनों ने केएम अस्पताल के चेयरमैन किशन चौधरी द्वारा जनहित में जारी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया तथा केएम अस्पताल के न्यूरो सर्जरी डाक्टर्स टीम के प्रशंसनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा यहां मरीज को स्वस्थ किया जाता है, पैसों से लूटा नहीं जाता है। यहां स्वास्थ्य सेवाएं अत्याधिक सुविधाओं से परिपूर्ण है, यहां हमारे बेटे को मौत के मुंह से बाहर निकाल कर उसे सुखद जीवन दिया है हम सदा केएम के आभारी रहेंगे। विदित रहे कि 12 दिसम्बर2024 को नवीन(17) पुत्र अशोक निवासी कोहनी आगरा का सड़क दुर्घटना में दिमाग और सिर में गंभीर चोटें आई थी, जिसके इलाज के लिए परिजनों ने अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया, मथुरा के निजी अस्पताल ने ऑपरेशन के बाद उसे मृत घोषित करते हुए मरणासन्न हालत में दिल्ली, भरतपुर, जयपुर, आगरा के लिए रैफर कर दिया। लाखों रूपए खर्च होने के बाद अशोक को अपने पुत्र नवीन के बचने की उम्मीद नजर नहीं आ रही थी। अशोक अपने पुत्र को लेकर जनवरी में केएम अस्पताल पहुंचा न्यूरो सर्जन डा. संदीप चौहान सभी जांचे कराने के बाद दिमाग और सिर की हड्डी का चुनौतीपूर्ण सर्जरी की, इस दौरान वह पूरे जनवरी-फरवरी माह केएम में भर्ती रहा। उसके बाद तीन महीने बाद 15 मई को यहां पहुंचे नवीन की पुनः सर्जरी करते हुए उसके सिर की हड्डी को स्थापित कर दिया गया। मरीज अब बिल्कुल स्वस्थ है चल फिर रहा, बोल रहा खा-पी रहा है। वह अब अपने माता-पिता की देखरेख में सभी कार्य कर रहा है, अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। सफल सर्जरी में न्यूरो सर्जरी टीम में डा. भूपेन्द्र, डा. नवसंगीत, डा. आकाश नारा, डा. चिंतन सहित एनेस्थीसिया के चिकित्सकों का विशेष सहयोग रहा। न्यूरो सर्जन डा. संदीप चौहान ने बताया नवीन बहुत ही गंभीर हालत में केएम अस्पताल आया था, उसके सिर और दिमाग सहित चेहरे पर भी गहरी चोटें थी, अन्य हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद चिकित्सकों ने जान बचाने से इंकार कर दिया था, यहां उसके दो ऑपरेशन सफलता पूर्वक किया गया है। मरीज के दिमाग का ऑपरेशन पुनः करते हुए उसके सिर की हड्डी को सेट कर उसका सौन्दर्यीकरण किया गया। नवीन का पूरा इलाज आयुष्मान कार्ड के जरिए फ्री किया गया। मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुका है। जिला पंचायत अध्यक्ष/केएम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति किशन चौधरी ने स्वयं जाकर किशोर का हाल चाल जाना और कहा डॉक्टर व मरीज का पवित्र रिश्ता होता है, उसको कैसे बचाया जाय उसके लिए केएम अस्पताल के डाक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ काम कर रहा है। मरीज की जान बचाना हमारी पहली प्राथमिकता है। मई के महीने में निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प लगाया गया, जिसमें दवाईयों से लेकर ऑपरेशन निःशुल्क किए गए तथा मरीज सहित उनके तीमारदारों के लिए 24 घंटे भोजन भी निःशुल्क चल रहा है वहीं उन्होंने न्यूरो सर्जरी टीम को बधाई दी। इस दौरान उनके साथ अस्पताल के मेडीकल सुप्रीटेंट डा. अभय सूद, एएमएस डा. आरपी गुप्ता मौजूद रहे।