मथुरा: मथुरा विधानसभा में भाजपा के सदस्यता अभियान के अन्तर्गत कृष्णा नगर मण्डल के शक्ति केन्द्र डायबिल नगर में बूथ संख्या -138,140 व 141 पर भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य एस के शर्मा ने प्रवास किया है और सदस्यता अभियान के अन्तर्गत 200 लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई । भाजपा नेता एस के शर्मा ने बताया कि भाजपा की नीति-रीति एवं केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर शहर के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। मण्डल अध्यक्ष राजू चौधरी, शक्ति केन्द्र संयोजक बलराम सिंह, भाजपा नेता अभिषेक गौतम, रामप्रकाश शर्मा, लव गुप्ता,चंकी गौतम, नीरज रावत, लक्ष्मीनारायण चौधरी,संजय शर्मा, देवकीनंदन, नरेन्द्र मेहता, महावीर प्रसाद आदि मौजूद रहे।