25, 26 एवं 27 मार्च 2025 को पांचजन्य प्रेक्षागृह डैंपियर नगर में यूपी भारत का ग्रोथ इंजन थीम पर होगा तीन दिवसीय विशाल मेले का आयोजन।*
विभिन्न विभागों की लगेंगी प्रदर्शनी
प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद में तीन दिन आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम।*
*अन्नदाता किसान की समृद्धि, महिला सशक्तिकरण, अवसंरचना विकास, युवा एवं रोजगार, हस्तशिल्प एवं ओडीओपी, सुरक्षित उद्यमी-समृद्ध व्यापार तथा अन्त्योदय से सर्वाेदय (समाज कल्याण, पेंशन, राशन आदि) थीम के आधार पर प्लान किया गया है तीन दिवसीय मेला।*
*मथुरा 23 मार्च/* प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद में प्रस्तावित कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु दिनांक 22 मार्च 2025 को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद नोडल अधिकारी / मंडलायुक्त श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जी की अध्यक्षता में बैठक हुई संपन्न।
केन्द्र सरकार की 10 वर्ष की उपलब्धियों तथा प्रदेश सरकार ने विगत 8 वर्ष में सेवा, सुरक्षा और सुशासन की दिशा में अभूतपूर्व उपलब्धियां अर्जित की है, जिसे जनसामान्य को अवगत कराए जाने हेतु दिनांक 25, 26 एवं 27 मार्च 2025 को समारोह आयोजित कर शासन की महत्वपूर्ण उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी देने का निर्णय लिया गया है।
बैठक में नोडल अधिकारी / मंडलायुक्त ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों से प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की और कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु रणनीतियों पर चर्चा की। नोडल अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए कार्यक्रम के समयबद्ध व व्यवस्थित क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रमों के आयोजन में जनसहभागिता को बढ़ावा दिए जाने और केन्द्र सरकार/राज्य सरकार की योजनाओं के प्रति लोगों में जागरूकता करने को कहा। नोडल अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी माननीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाए। कार्यक्रम स्थल पर उत्कृष्ट साफ-सफाई एवं साज सज्जा सुनिश्चित करें।
मंडलायुक्त ने कहा कि यह आयोजन प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण है। किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक व्यक्तियों, गणमान्य व्यक्तियों, उद्यमियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, खिलाडियों, किसानों, अधिकारियों / कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं आदि को सम्मानित कराने के निर्देश दिए। कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार कराने के निर्देश दिए जिससे कि अधिक से अधिक लोग प्रतिभाग कर योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। उन्होने कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक समस्त तैयारियों को ससमय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने प्रस्तावित जनपद / तहसील/ब्लाक स्तर पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि जनपद स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन पांचजन्य प्रेक्षागृह डैंपियर नगर में किया जायेगा। जनपद/तहसील/ब्लाक स्तर पर आयोजित कार्यक्रम हेतु अधिकारियों को नामित कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने समस्त विभागीय अधिकारिओं को शासन की मंशा एवं नोडल अधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप कार्ययोजना तैयार करने के साथ ही आपसी समन्वय स्थापित करते हुए भव्य रूप से आयोजन करने को कहा। उन्होने कहा कि शासन द्वारा कार्यक्रमों के आयोजन हेतु जिन विभागों को जो दायित्व दिए गए है, उनका निर्वहन जिम्मेदारी पूर्वक करना सुनिश्चित करें।
बैठक में जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि कार्यक्रम में 2 फिल्में दिखाई जाएंगे, जिसमें महाकुंभ 2025 एवं सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। माननीय नोडल मंत्री जी द्वारा प्रेस वार्ता की जाएगी। विभिन्न विभागों की स्टॉल्स में विभाग की उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी। तीन दिवसीय आयोजन में विभिन्न योजनाओं के रजिस्ट्रेशन कैंप, सर्टिफिकेट वितरण, आवास वितरण, टूल किट वितरण, ऋण वितरण, आयुष्मान कार्ड आदि भी किया जाएगा। नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र, सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियों के संबंध में किताब का विमोचन किया जाएगा।
नोडल अधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद में विभिन्न व्यंजनों के स्टाल लगाए जाए तथा फूड कोर्ट बनाया जाए। हेल्थ कैंप लगाए जाए। सत्रों के अंतराल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय लोगों को वरीयता दी जाए।
मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना ने अवगत कराया कि जनपद में लोकार्पित एवं शिलान्यास वाली परियोजनों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएंगी। नगर निगम द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत किए गए कार्यों का स्टाल भी लगाया जाएगा। जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, निराश्रित पेंशन, वृद्धा पेंशन, उपायुक्त उद्योग द्वारा एक जनपद एक उत्पाद, विश्वकर्मा योजना, टूल किट, टैबलेट, मोबाइल, लैपटॉप आदि वितरण किया जायेगा।
उसके साथ साथ खादी ग्रामोद्योग, कृषि, समाज कल्याण, मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण, नगर निगम, आईसीडीएस, युवा रोजगार, बैंक, पुलिस द्वारा मिशन शक्ति एवं ऑपरेशन जागृति आदि के स्टाल लगेंगे।
नोडल अधिकारी ने कहा कि विगत 8 वर्षों में सेवाभाव, सुशासन, दृढ़ता के साथ जो भी विकास कार्य हुए हैं, उनकी जानकारी जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया जाना है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में शासन स्तर से विस्तृत दिशा-निर्देश निर्गत किये जा चुके हैं। जनपद की विगत 8 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याण की योजनाओं, स्थापित व निर्माणाधीन परियोजनाओं, नई औद्योगिक इकाईयों आदि के अच्छे फोटोग्राफ्स को प्रदर्शित किया जाए।
प्रत्येक विभाग के स्टाल पर उनके विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी की पुस्तिका होनी चाहिए। पात्र लाभार्थियों के वहीं पर फार्म भरने/ रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था भी कराई जाए। दिवसीय कार्यक्रम को अन्नदाता किसान की समृद्धि, महिला सशक्तिकरण अवसंरचना विकास, युवा एवं रोजगार, हस्तशिल्प एवं ओडीओपी, सुरक्षित उद्यमी-समृद्ध व्यापार तथा अन्त्योदय से सर्वोदय (समाज कल्याण, पेंशन, राशन आदि) थीम के आधार पर प्लान किया जाये।
बैठक में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय, नगर आयुक्त शशांक चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगानंद पांडेय, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुरेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।