श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष हिंदूवादी दिनेश शर्मा ने किया देहरी पूजन का कार्यक्रम निरस्त ।
मथुरा श्री कृष्ण जन्मभूमि एवं ईदगाह केस के पक्षकार दिनेश शर्मा ने जिला प्रशासन के साथ हुई बातचीत के बाद कृष्ण जन्मभूमि का 6 दिसंबर को होने बाला देहरी पूजन करने का कार्यक्रम की निरस्त करते हुए महावन 84 खम्भा पर देहरी पूजन कार्यक्रम करने का फैसला किया है
कल 6 दिसंबर को कृष्ण जन्मभूमि से अलग महावन में 84 खंभा मंदिर में देहरी पूजन का कार्यक्रम किया जाएगा उन्होंने कृष्ण भक्तों से भाग लेने का आह्वान किया है
कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा और अन्य पदाधिकारियों ने सम्भल में हुए पथराव को देखते हुए जिला प्रशासन के अनुरोध पर कार्यक्रम में बदलाव किया है