Breaking News • Politics • Sports • Entertainment

एसकेएस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस सत्र 2024-25 का हुआ शुभारंभ

एसकेएस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस सत्र 2024-25 का  हुआ शुभारंभ
📂 Other
👤 News Fast Live
📅 11 November 2024, 10:45
👁️ 269 Views
मथुरा: एसकेएस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के अन्तर्गत एसकेएस हॉस्पीटल मेडीकल कॉलेज एण्ड रिसर्च सेंटर में एमबीबीएस सत्र 2024-25 के छात्र -छात्राओ का ओरिएंटेशन कार्यक्रम सोमवार को हुआ। यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति मयंक गौतम, कुलपति डॉ राजेन्द्र सिंह चना,प्रो० चांसलर एन०सी० गौतम,एमडी उत्कर्ष गौतम ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का आरंभ किया। कार्यक्रम में अतिथियों को पटुका पहनाकर सम्मानित किया गया। कुलाधिपति मयंक गौतम ने बताया कि सदैव अपना कार्य ईमानदारी और दृढ़ संकल्प से करें,विश्वविद्यालय में आये सभी छात्र-छात्राओं को मेडीकल कॉलेज व अस्पताल की सुविधा और उपलब्धियों का विवरण साझा किया। कुलपति डॉ राजेन्द्र सिंह चना ने छात्रों को मेडीकल शिक्षा के महत्व के विषय में जानकारी दी और कहा कि जीवन में मेहनत ही सफलता की कुंजी है।प्रो० चांसलर प्रोफेसर एन०सी० गौतम ने छात्रों को एक अच्छा एवं जिम्मेदार डाक्टर बनने की महत्वत्ता को समझाया। एसकेएस हॉस्पीटल के एमडी उत्कर्ष गौतम ने भी नवागंतुक एमबीबीएस के छात्रों का स्वागत किया। ओएसडी डॉ आर०एस जैसवाल,रजिस्ट्रार डॉ० योगेन्द्र,उप मेडीकल अधीक्षक डॉ ० गुलशन , प्रोफेसर नीता छाबड़ा, प्रोफेसर संदीप शर्मा आदि ने छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।