वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम का मामला लगातार सुर्खियों में है हाथरस के सादाबाद निवासी 16 वर्षीय अनुज 3 महीने पहले वृंदावन संत प्रेमा नन्द के आश्रम आया हुआ था कि अचानक लापता हो गया। परिवारी जनों के बढ़ते दबाव और आश्रम पर हो रहे हंगामे के बाद शनिवार को पुलिस ने बालक अनुज को बरसाना से सकुशल बरामद कर लिया बालक के सकुशल मिल जाने से परिवारीजनों ने राहत की सांस ली है। हाथरस के सादाबाद निवासी अनुज 3 महीने पहले अपने घर से वृंदावन आकर लापता हो गया था परिवारी जनों को जानकारी मिली थी कि उसने संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दीक्षा ली है और वही चला गया है । घर वापस नहीं लौटा है 3 महीने तक लगातार खोजबीन के बाद भी बालक के न मिलने पर अनुज के परिवारी जनों द्वारा संत प्रेमानंद आश्रम के बाहर धरना देकर बालक को बरामद किये जाने की मांग की जा रही थी मामला बढ़ते देख आनन फानन में शनिवार को बालक अनुज बरसाने के लाडली आश्रम से पुलिस ने बरामद कर लिया। खास बात यह है कि 3 महीने से बालक के न मिलने से परिजन बालक की तलाश में जुटे हुए थे
। प्रेमा नन्द आश्रम के बाहर परिजनों द्वारा किये गए हंगामे व धरने के बाद बालक का बरामद होना कहीं न कहीं प्रेमा नन्द आश्रम को सवालों के घेरे में खड़ा करता है ।चौकाने वाली बात यह है कि 3 महीने तक बालक क्यों नहीं मिला यह सवाल लोगों के चर्चा का विषय बना हुआ है वहा परिवार का कहना है कि बालक को बरामद होने की सूचना पुलिस द्वारा हमको दी गयी है बालक कोर्ट द्वारा सोमवार को दिया जायेगा
3 माह से लापता बालक अनुज बरसाना में सन्यासी वेश में बरामद,सन्त प्रेमानंद का आश्रम की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में