मथुरा । अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की मथुरा इकाई द्वारा अखंड भारत संकल्प पखवाड़ा की एक बैठक संपन्न हुई इस बैठक में प्रान्त उपाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह सोलंकी, प्रांत संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह ,प्रांत अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल रौनक ठाकुर ,जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह हरिगढ़ एवं जिला अध्यक्ष ठाकुर मुरारी लाल जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल योगेश सिंह सरकारी सिसोदिया, विजय सिंह राजपूत जिला महामंत्री सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित रहकर सनातन हिंदू धर्म को मजबूत करने एवं प्रत्येक गांव में हनुमान चालीसा चलाने की का शपथ ली इस बैठक में सनातन हिंदुत्व को और अधिक मजबूत करने पर बल दिया गया और हिंदू समाज को एक सूत्र में बांधने का संकल्प लिया गया ।अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद/राष्ट्रीय बजरंग दल
ब्रज प्रान्त अध्यक्ष मनोज बंसल,महिला परिषद जिला अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह जी,किसान परिषद जिला अध्यक्ष मुकेश प्रधान जी,महानगर अध्यक्ष राजू शर्मा जी,मुकेश धनगर क्षत्रिय महा सभा जिला अध्यक्ष सुजान सिंह जी,सिया राम प्रधान जी आदि उपस्थित थे ।
अखंड भारत संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत हुई बैठक में सनातन हिदुत्व को मजबूत करने पर हुआ मंथन