मथुरा ।जनपद मथुरा में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पद पर तैनात सुरेश चंद्र रावत को पीपीएस (PPS) कैडर से आईपीएस (IPS) कैडर में पदोन्नति प्राप्त हुई है। इस उपलब्धि पर आज स्थानीय पुलिस लाइन के विमर्श सभागार में एक गरिमामयी "पीपिंग सेरेमनी' ( Piping ceremony )का आयोजन किया गया।
समारोह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा, श्री श्लोक कुमार ने समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में सुरेश चंद्र रावत के कंधों पर आईपीएस का बैच लगाकर उन्हें अलंकृत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनपद में श्री रावत द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों, उनके कर्तव्यनिष्ठा और कार्यकुशलता की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने उन्हें भविष्य की नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल करियर की कामना की।
इस विशेष उपलब्धि पर जनपद के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर सुरेश चंद्र रावत को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
मथुरा के एएसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत आईपीएस कैडर में प्रोन्नत