मथुरा । मांट विधानसभा क्षेत्र के गांव - जरारा में शिव मंदिर परिसर में आयोजित खाटू श्याम बाबा के भव्य जागरण में गायक कलाकार निशू शर्मा ,संजू राजवंश , विष्णु ब्रजवासी ने खाटू श्याम के भजनों के जरिए खूब समां बांधीं। देर रात तक चले जगराते में कार्यक्रम पांडाल में बाबा के भजनों पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु थिरकते नजर आए। डॉ देवेन्द्र वार्ष्णेय , संजय मुखिया, विकास यादव ,जगदीश सिंह, सुमित सिंह , शिव दीक्षित आदि भक्तों ने सर्वप्रथम खाटू बाबा श्याम जी की पूजा अर्चना कर आरती उतारी। ।