🔥 Breaking News • Politics • Sports • Business • Technology • India • World • Entertainment
All Crime Education Other Politics Religious

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मथुरा आये,जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मथुरा आये,जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात
👤 Dharmendra Chaturvedi
📂 Other
मथुरा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अपने संक्षिप्त प्रवास के दौरान मंगलवार को उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान (दुवासु), मथुरा के अतिथि गृह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जहां एक ओर जनप्रतिनिधियों के साथ संगठनात्मक बैठक की, वहीं दूसरी ओर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अभिजीत मित्रा से शिष्टाचार भेंट कर संस्थान की प्रगति पर चर्चा की। ​भेंट के दौरान कुलपति डॉ. अभिजीत मित्रा ने लोकसभा अध्यक्ष को विश्वविद्यालय की प्रमुख उपलब्धियों, अनुसंधान और भावी योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि संस्थान पशुचिकित्सा शिक्षा, पशु स्वास्थ्य, जैव सुरक्षा तथा देशी गोवंश के संरक्षण व संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। कुलपति ने विश्वविद्यालय को वैज्ञानिक उत्कृष्टता और नवाचार का केंद्र बनाने के लिए लोकसभा अध्यक्ष का मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। ​लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दुवासु द्वारा पशुधन, ग्रामीण विकास और वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि संस्थान अपने नवाचारों से देश के पशुधन क्षेत्र को एक नई दिशा प्रदान करता रहेगा। ​इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद के माननीय सदस्य अमित जैन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
🔴 LIVE TV