मैक्स पिकप गाड़ी खंभे से टकराई,दो महिला, दो बच्चों सहित 4 की मौत
मथुरा के थाना कोसीकलां इलाके में एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया इस हादसे में दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई बताया जाता है मजदूरों से भरी एक मैक्स पिकअप गाड़ी बिजली के खंभे से टकरा गई इस हादसे में दो महिला और दो बच्चों की मौत हो गई हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है बताया जाता है मैक्स पिकअप गाड़ी में सवार मजदूर बिहार के रहने वाले थे वह होडल पलवल जाने के लिए अलीगढ़ से बैठे थे हादसे के बाद मैक्स पिकअप गाड़ी का चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया पुलिस ने मृतको के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है यह हादसा थाना कोसीकलां इलाके के शेरगढ़ कोसी मार्ग पर हुआ