अन्नपूर्णा फाउन्डेशन के तत्वाधान में मनाया गया विश्व खाद्य दिवस की संध्या पर किड्स कार्निकल मेला।
विधायक श्रीकांत शर्मा सहित विशिष्ठ अतिथियों ने दीप प्रज्वल कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ।
मथुरा। विश्व खाद्य दिवस की संध्या पर अन्नपूर्णा फाउन्डेशन के तत्वाधान में किड्स कार्निकल मेला मसानी स्थित केदारधाम पर धूमधाम से आयोजन किया गया।जिसका मथुरा वृंदावन विधानसभा के विधायक श्री श्रीकांत शर्मा ने दीप प्रज्जलित करके शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अशोक टेंटीवाल जी, मुख्य वक्ता श्री अनंतवीर दास जी(अक्षय पत्र फाऊंडेशन) के साथ साथ महामंडलेश्वर श्री योगी नवल गिरी जी महाराज, रविकांत गर्ग, प्रमोद गर्ग कसेरे, नवीन मित्तल, योगेश द्विवेदी, उमाशंकर अग्रवाल (एडवोकेट), वीरेंद्र अग्रवाल, मुकेश खंडेलवाल, राजेंद्र खंडेलवाल, राजेंद्र अग्रवाल (हाथी वाले), प्रदीप गोस्वामी आदि मौजूद रहें।
अन्नपूर्णा फाउन्डेशन द्वारा प्रतिवर्ष की भांति विश्व खाद्य दिवस पर मथुरा शहर में अलग अलग स्थानों पर संचालित स्ट्रीट स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले लगभग 400 बच्चों को किड्स कार्निकल मेला के माध्यम से अपने मनपसंद व्यंजनों की स्टालों को खिलाकर लुफ्त कराया जाता है तो वहीं लगभग 20 स्टालों के माध्यम से पाठ्य सामग्री भी उपलब्ध कराई जाती है जिनको पाकर नन्हे मुन्ने बच्चों का चेहरा खुशी से छलक गया। किड्स कार्निकल मेला में मुख्य रूप से बच्चों के मनोरंजन के लिए दिल्ली से आए रेंचो एक्ट करने वाले कलाकार ने बच्चों का बहुत मनोरंजन किया। किड्स कार्निकल मेला के प्रायोजकों का अन्नपूर्णा फाउन्डेशन द्वारा सम्मान करके बहुत बहुत धन्यवाद दिया गया।
किड्स कार्निकल मेला में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि आज इस कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों को इतना खुश देखकर बहुत अच्छा लग रहा है, और मथुरा शहर में कार्यरत और भी संस्थाओं को आगे बढ़कर बच्चों के प्रति समाजसेवा का कार्य करना चाहिए।
वहीं अक्षयपात्र फाउंडेशन के मुख्यवक्ता श्री अनंतवीर जी महाराज ने अपनी बात रखते हुए कहा कि हमारे समाज में आज भी ऐसे बच्चे है जो रोजमर्रा की इन चीजों से वंचित रह जाते है जिसके लिए आज अन्नपूर्णा फाउन्डेशन द्वारा किड्स कार्निकल मेला के माध्यम से उनको यह सब उपलब्ध हो रहा है जो बहुत बहुत प्रशंसनीय है।
अन्नपूर्णा फाउन्डेशन के किड्स कार्निकल मेला में बच्चों ने स्वादिष्ट व्यंजनों की स्टॉल जिसमें पावभाजी, जोधपुरी कचौड़ी, ड्रायफ्रूट्स चाट, फ्रूट चाट एवं बैकरी के सभी आइटम्स खाकर लुफ्त उठाया तो वही पाठ्य संबंधित सामग्री जिसमें पेंसिल, राइटिंग बुक्स, स्केच कलर, डिजिटल स्लेट, चिप्स, नमकीन, पहनने के कपड़े आदि का स्टाल्स के माध्यम से अन्नमित्रों(सहयोगियों) द्वारा वितरण किया गया।
कार्यक्रम में अन्नपूर्णा फाउन्डेशन मैनेजमेंट टीम के सदस्य राहुल अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, कन्हैया अग्रवाल(सर्राफ), कन्हैया गर्ग(रंग वाले),सौरभ अग्रवाल(गज्जू लाला), गौरव गोयल(एडवोकेट), केतन गुप्ता, भरत अग्रवाल, अखिल अग्रवाल, तन्मय अग्रवाल, वेदप्रकाश अग्रवाल, राजेश वर्मा, दीपक अग्रवाल, प्रशांत कुशवाह, गोपाल सोनी, नमित मित्तल, जयगोपाल अग्रवाल, योगेश वर्मा, अंकुर अग्रवाल, नितिन मित्तल, योगेंद्र अग्रवाल, तनुज अग्रवाल आदि मौजूद रहें।