मथुरा। गुरु नानक नगर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश खंडेलवाल कोरियर वाले की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल मथुरा-वृंदावन नगर निगम के नगर आयुक्त जगप्रवेश से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन देते हुए वार्ड संख्या 49 में कई वर्षो से लंबित जल भराव की समस्या एवं नाला सफाई की स्थाई समाधान की मांग की। कहा कि वर्ष 2019 से लेकर 2025 तक समस्याओं के संदर्भ में कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समाधान नहीं हो सका है। अवगत कराया कि पिछले दिनों अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार ने दावा किया था कि एक नया नाला बनाया जा रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत यह हुई कि कुछ हफ्तों के बाद हुई बारिश से जल भराव की समस्या फिर से हो गई। अध्यक्ष महेश खंडेलवाल ने कहा कि वर्तमान स्थिति काफी चिंताजनक है। गर्मी के मौसम में गंदगी का साम्राज्य होने से कालोनी में अनेक बीमारियों का खतरा उत्पन्न हो गया है। उन्होंने नगर आयुक्त जगप्रवेश से नाले का निरीक्षण करने का आग्रह किया है। कहा कि गुरुनानक नगर कालोनी से भैंस बहोरा तक नाले की सफाई नहीं कराई गई तो आने वाले मानसून में स्थिति और भयावह हो सकती है। ज्ञापन में पांच और बिंदुओं का भी ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष महेश चंद खंडेलवाल, अजय बंसल, राजेश अग्रवाल, जुगल श्रीवास्तव, नवीन शर्मा, हरपाल सिंह भाटिया, शेरा आदि शामिल थे।