द्वारिकाधीश मंदिर में होंगे भव्य आयोजन, कांकरोली नरेश का होगा नागरिक अभिनंदन
मथुरा पुष्टिमार्गीय संप्रदाय की तृतीय पीठ के पीठाधीश्वर, कांकरौली नरेश श्री श्री 108 डॉ. वागीश कुमार जी महाराज का 'षष्ठीपूर्ति महोत्सव' (60वाँ जन्म महोत्सव) ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर और षष्ठीपूर्ति महोत्सव समिति द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है।
इस महत्वपूर्ण उत्सव की विस्तृत जानकारी देते हुए मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी तथा कार्यक्रम के सह-संयोजक राकेश तिवारी एडवोकेट ने पत्रकार वार्ता में बताया कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 14 मार्च को 'पांचजन्य प्रेक्षागृह' डैंपियर नगर में आयोजित होने वाला भव्य अभिवादन एवं सम्मान समारोह होगा।
13 मार्च को ठाकुर जी का सोने के पालने में 'नंद महोत्सव', 'कुंनवारा' एवं 'फूलडोल' का भव्य मनोरथ।
14 मार्च को राजभोग मंदिर में 'हटरी' के विशेष दर्शन।
अपराह्न 3:30 बजे पांचजन्य प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम, महाराज श्री का नागरिक अभिनंदन एवं उनके वचनामृत।
सायंकाल मंदिर परिसर में भव्य 'दीपदान'।
15 मार्च को प्रातः काल: यमुना जी का भव्य 'चुनरी मनोरथ'।
सायंकाल ठाकुर द्वारकाधीश महाराज को '56 भोग' अर्पित किए जाएंगे, जिसके दर्शन आम जनमानस के लिए उपलब्ध रहेंगे।
इस समारोह में ब्रजमंडल के प्रमुख संतों के साथ-साथ कई दिग्गज विभूतियां उपस्थित रहेंगी, जिनमें मुख्य हैं:
न्यायपालिका: माननीय न्यायमूर्ति श्री अशोक कुमार गुप्ता एवं श्री राहुल चतुर्वेदी (उच्च न्यायालय)।
राजनीति: कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा राष्ट्रीय महासचिव श्री अरुण सिंह, विधायक श्री श्रीकांत शर्मा।
प्रशासन: कमिश्नर आगरा मंडल श्री नागेंद्र प्रताप, DIG आगरा श्री शैलेश कुमार पांडे, जिला जज विकास कुमार प्रथम, जिलाधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री श्लोक कुमार एवं SDM मथुरा श्री अभिनव जैन।
पत्रकार वार्ता में मुकेश भाई मेहता नरेंद्र भाई नल्लू काका सहदेव कृष्ण चतुर्वेदी वैध अशोक शर्मा राकेश तिवारी एडवोकेट बृजेश चतुर्वेदी आदि पत्रकार वार्ता में मौजूद थे।