केएमयू के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने कृदय 2.0 के मंच किया बेहतरीन कला प्रदर्शन भारतीय संस्कृति के नृत्य, गायन कला ने वार्षिकोत्सव में भरा जोश
मथुरा। 20 फरवरी2026 का दिन केएम विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए मौज मस्ती, डांस, गाने-बजाने एवं धूम मचाने का दिन रहा। कृदय 2.0 वार्षिकोत्सव की श्रृंखला में भव्य सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे क्विज, क्रॉसवर्ड, बिजऩेस प्लान, सोलो डॉस, ग्रुप डॉस, टीशर्ट पेंटिंग, सोलो सिंगिंग, डुएट सिंगिंग सहित भारतीय संस्कृति से परिपूर्ण हरियाणवी-राजस्थानी नृत्य, बांसुरीवादन कार्यक्रमों में विवि के छात्र-छात्राओं ने नई कला का परिचय देकर सभी दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विवि के कुलपति डा. एनसी प्रजापति, कुलसचिव डा. पूरन सिंह, मेडीकल प्राचार्य डा. पीएन भिसे, डिप्टी रजिस्ट्रार सुशील अग्रवाल, सहायक रजिस्ट्रार दीपक माथुर ने माँ सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि सहित अन्य का सीनियर छात्रों ने गुलदस्ता और पटुका पहनाकर स्वागत किया। कृदय 2.0 वार्षिकोत्सव का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है जहां पर वो अपनी अतिरिक्त कला का बेहतरीन प्रदर्शन कर सकें। शुक्रवार रात कृदय को शानदार बनाने के लिए डीजे नाइट का आयोजन किया गया। जिसमे छात्र छात्राओं द्वारा फिल्मी गानों पर जमकर डांस किया।