Breaking News • Politics • Sports • Entertainment

सेंट डोमिनिक्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल मथुरा कैंट में फायर फाइटिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

सेंट डोमिनिक्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल मथुरा कैंट में फायर फाइटिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
📂 Education
👤 News Fast Live
📅 9 February 2026, 09:08
👁️ 33 Views
मथुरा सेंट डोमिनिक्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों एवं एनसीसी कैडेट्स के लिए फायर फाइटिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को आग से होने वाले खतरों, आग लगने के कारणों तथा उससे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना रहा। फायर डिपार्टमेंट की ओर से फायर लीडिंग मैन विनोद कुमार शर्मा, फायरमैन गौरव एवं देवेश उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को आग बुझाने की विभिन्न फायर फाइटिंग तकनीकों, सुरक्षा उपकरणों के सही उपयोग तथा आपात स्थिति में अपनाए जाने वाले उपायों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों को फायर फाइटिंग से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया, जिसमें बच्चों ने स्वयं प्रैक्टिकल कर तकनीकों का अभ्यास किया। कार्यक्रम में स्कूल की ओर से सिस्टर बैंसी फ्रांसिस, आमिर खान एवं अमित शर्मा, एनसीसी सेकेंड ऑफिसर हुकम सिंह प्रजापति उपस्थित रहे।साथ ही विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारियों ने भी फायर फाइटिंग तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ, जिससे उनमें आपदा प्रबंधन, अनुशासन एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी।