जिला प्रभारी मंत्री एवं बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह ने गिनाई बजट की उपलब्धियां
मथुरा । जिला प्रभारी मंत्री / राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बेसिक शिक्षा विभाग संदीप सिंह जी द्वारा केन्द्रीय बजट वर्ष 2026-27 के सम्बन्ध में प्रेस वार्ता की गई। माननीय मंत्री जी ने बताया कि 36 जीवन रक्षक दवाओं में छूट दी गई है। सभी जनपदों में एक गर्ल्स हॉस्टल बनाए जाएंगे। युवाओं एवं नई तकनीकों पर केन्द्रित है बजट। पर्यटन के क्षेत्र में होगा रोजगार का सृजन। स्टार्ट-अप को मिलेगी गति। परिवारों की आय बढ़ेगी तो, बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं होगी। शिक्षा को मजबूत करने वाला बजट है। योजनाओं को लागू करने में उत्तर प्रदेश प्रथम है। विकसित राष्ट्र बनाने में उत्तर प्रदेश निभाएगा अहम भूमिका। प्रभारी मंत्री / माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बेसिक शिक्षा विभाग श्री संदीप सिंह जी ने शिक्षा और युवा को बजट में प्राथमिकता देने हेतु माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय वित्त मंत्री जी का आभार व्यक्त किया।
*केंद्रीय बजट 2026-27 की प्रमुख घोषणाएं उत्तर प्रदेश केंद्रित मुख्य बिन्दु*
*विकसित भारत के संकल्प को गति देता बजट*
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 उत्तर प्रदेश के विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता को नई ऊँचाई देने वाला बजट है। यह बजट राज्य को इन्फ्रास्ट्रक्चर, उद्योग, कृषि और युवाओं का ग्रोथ इंजन बनाने की दिशा में निर्णायक कदम है।
*बजट 2026-27 की प्रमुख घोषणाएं*
हाई-स्पीड रेल और रेलवे विस्तारः देश में घोषित 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर और रेलवे आधुनिकीकरण का सबसे बड़ा लाभ उत्तर प्रदेश को मिलेगा क्योंकि राज्य पूर्व-पश्चिम और उत्तर-दक्षिण रेल नेटवर्क का केंद्र है। इससे लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, आगरा जैसे शहरों की कनेक्टिविटी और व्यापार दोनों तेज होंगे।
राष्ट्रीय राजमार्ग और एक्सप्रेसवे-यूपी को लॉजिस्टिक हबः बजट में राष्ट्रीय राजमार्ग, मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स और फ्रेट कॉरिडोर पर विशेष जोर दिया गया है। पूर्वांचल, बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी को जोड़ने वाले कॉरिडोर से उद्योगों की लागत घटेगी और निवेश बढ़ेगा।
एम0एस0एम0ई0 ग्रोथ फंडः छोटे और मध्यम उद्योगों के लिए ₹10,000 करोड़ का एम0एस0एम0ई0 ग्रोथ फंड बनाया गया है, जिससे उत्तर प्रदेश के कुटीर उद्योग, हस्तशिल्प, हैंडलूम, चमड़ा और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर को मजबूती मिलेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ेगा।
बायो फार्मा शक्ति योजनाः ₹10,000 करोड़ की बायो फार्मा शक्ति योजना से उत्तर प्रदेश में फार्मा और मेडिकल डिवाइस मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा, जिससे राज्य हेल्थ केयर और मेडिकल इनोवेशन का बड़ा केंद्र बन सकेगा।
पूर्वांचल-बुंदेलखंड को विकास की मुख्यधारा में लाने वाला बजटः केंद्रीय बजट 2026-27 में पिछड़े और आकांक्षी जिलों पर विशेष फोकस रखा गया है जिससे पूर्वांचल और बुंदेलखंड में बुनियादी ढांचा, निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
कृषि में ए0आई0 और तकनीकः भारत विस्तार ए0आई0 प्लेटफॉर्म के माध्यम से किसानों को फसल, मौसम और बाजार की जानकारी मिलेगी, जिससे उत्तर प्रदेश के किसानों की उत्पादकता और आय दोनों बढ़ेंगी।
नेशनल वॉटरवे-1 (गंगा नदी) पर जहाजों के रखरखाव और परिचालन क्षमता को बढ़ाने के लिए वाराणसी में समर्पित इनलैंड वॉटरवे शिप रिपेयर इकोसिस्टम स्थापित होगी जिससे प्रदेश में रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
36 जीवनरक्षक दवाओं पर शुल्क छूटः कैंसर और गंभीर बीमारियों में उपयोग होने वाली 36 जीवनरक्षक दवाओं को सीमा शुल्क से छूट दी गई है जिससे उत्तर प्रदेश के लाखों परिवारों के इलाज का खर्च कम होगा।
हर जिले में गर्ल्स हॉस्टलः बालिकाओं की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल की घोषणा की गई है जिससे उत्तर प्रदेश की बेटियों को सुरक्षित आवास और बेहतर शैक्षणिक अवसर मिलेंगे।
युवा और नई टेक्नोलॉजी: 15000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में एनीमेशन, गेमिंग और वी0एफ0एक्स0 लैब स्थापित होंगी जिससे उत्तर प्रदेश के युवा भविष्य की तकनीकी नौकरियों के लिए तैयार होंगे।
पर्यटन और रोजगारः 10,000 टूर गाइड को प्रशिक्षण देने की योजना से काशी, अयोध्या, मथुरा और प्रयागराज जैसे धार्मिक पर्यटन केंद्रों में रोजगार और पर्यटन दोनों को बढ़ावा मिलेगा।
औद्योगिक क्लस्टरों का आधुनिकीकरणः देशभर में 200 पुराने औद्योगिक क्लस्टरों के आधुनिकीकरण की घोषणा से उत्तर प्रदेश के परंपरागत उद्योगों को नई तकनीक, बेहतर उत्पादन और वैश्विक बाजारों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
शहरी अर्थव्यवस्था को मजबूतीः सिटी इकोनॉमिक रीजन के विकास से लखनऊ, कानपुर, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा और वाराणसी जैसे शहर रोजगार और स्टार्टअप हब के रूप में उभरेंगे।