मथुरा। उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम के कार्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान मथुरा के महाप्रबंधक/क्षेत्रीय प्रबंधक कर्नल (सेवानिवृत्त) शरद मोहन सिंह ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए देशभक्ति, अनुशासन एवं निष्ठा के साथ कार्य करने का संदेश दिया। ध्वजारोहण के बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले निगम के 10 कर्मचारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यालय के डिप्टी कोऑर्डिनेटर लेफ्टिनेंट संतबीर सिंह, सूबेदार किशन सिंह एवं सूबेदार राजेश सिंह सहित अन्य पूर्व सैनिकों की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पूर्व सैनिकों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी तथा राष्ट्रगान का सम्मानपूर्वक गायन किया। आयोजन के दौरान पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा।