मथुरा । मथुरा वृन्दावन नगर निगम के वार्ड नम्बर 64 के गली गुजराना में पिछले डेढ़ माह से सड़क निर्माण के नाम पर ठेकेदार तेजवीर द्वारा सड़क खोदकर डाल दी गई है नगर निगम के निर्माण विभाग के अधिशाषी अधिकारी,अपर नगर आयुक्त सहित सभी अधिकारियों को अवगत कराये जाने के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं किया गया है जिससे आए दिन लोग चुटैल होकर गिर रहे हैं और दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं इसी के साथ क्षेत्रीय पार्षद बालकृष्ण उर्फ पू वैष्णव से भी इलाके के लोगों द्वारा अनेको बार कहे जाने के बाद भी सड़क का निर्माण न होना ठेकेदार की लापरवाही व विभागीय अधिकारियों एवं पार्षद की उदासीनता को उजागर करता है ।उबड़ खाबड़ सड़क पर निकलने से आम जनमानस को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । बताया जाता है कि सड़क निर्माण का ठेका ठेकेदार तेजवीर सिंह को दिया गया है और सुपरवाइजर उसका बेटा प्रवीन है । डेढ़ माह से अधिक समय तक टूटी सड़क पर गुजरने से लोगों में भारी आक्रोश को गुस्सा बना हुआ है ।विकास के नाम पर डेढ़ माह तक सड़क का निर्माण न होना इलाके के जनता के साथ खिलवाड़ है इलाके के पार्षद द्वारा भी कोई ध्यान न दिए जाने से लोगों में भारी रोष व्याप्त है । गली गुजराना के निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्दी ही सड़क का निर्माण नही किया गया तो जिम्मेदारों की नींद हराम करके आंदोलन किया जायेगा स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा रात के अंधेरे में सड़क का निर्माण कार्य कर लीपापोती नही करने दी जायेगी और कार्य की गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ नही होने दिया जायेगा