151 दिनों से चल रहे कोटा मोजा के किसानों का अनिश्चित कालीन धरना जिला अधिकारी के आश्वासन पर हुआ स्थगित
मथुरा । भारतीय किसान यूनियन सुनील के बैनर तले मथुरा ब्लॉक के गांव कोटा मौजा में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को आज 151 दिन हुए भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी व किसानों की वार्ता जिला अधिकारी मथुरा से हुई जिला अधिकारी मथुरा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी व अन्य किसानों को आश्वासन दिलाया 3 महीने में किसानों को न्याय मिलेगा जिला अधिकारी ने किसान नेताओं को भरोसा दिलाया आपको न्याय मिलेगा 3 महीने का समय दिया जाए
किसानों के साथ में अन्याय नहीं होगा किसानों का जायज हक किसानों को मिलेगा
अनिश्चितकालीन धरना स्थल पर पहुंच कर सिटी मजिस्ट्रेट मथुरा व भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी ने भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी उत्तर प्रदेश के महासचिव नरोत्तम लाल पाराशर महानगर अध्यक्ष भरत अग्रवाल मानिक चंद शर्मा गोपी शर्मा अनिल शर्मा प्रयागनाथ चतुर्वेदी ख्यालीराम शर्मा को जूस पिलाकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को 3 महीने के लिए स्थगित कराया
भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी ने कहा किसान अपना जायज हक मांग रहे हैं एग्रीकल्चर ग्रामीण रेट का मुआवजा देकर रेलवे द्वारा किसानों को ठगा जा रहा है कोटा मौजा चंदन नगर गांव मथुरा वृंदावन नगर निगम में आता हैं यहां के किसान मथुरा वृंदावन नगर निगम के सभी टैक्स जमा करते हैं यहां के किसानों को मथुरा वृंदावन नगर निगम के सर्किल रेट 75 00 सो रुपए वर्ग मीटर के हिसाब से मुआवजा मिलना चाहिए
जिन किसानों की भूमिका अधिग्रहण सरकार द्वारा किया जा रहा है उनके परिवार में एक सदस्य को सरकारी नौकरी का लाभ भी दिया जाए इन्हीं सभी मांगों के लिए 151 दिन से धरना प्रदर्शन चल रहा है आज जिला प्रशासन के आश्वासन के बाद 3 महीने के लिए धरना प्रदर्शन को स्थगित किया जाता है अगर प्रशासन ने 3 महीने में किसानों को न्याय नहीं दिया तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन फिर शुरू कर दिया जाएगा
भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी राष्ट्रीय महासचिव लक्ष्मण चौधरी ने कहा 151 दिन तक दिन और रात देश के अन्नदाताओं ने अपनी लड़ाई लड़ी है किसान अपने अधिकार के लिए लड़ रहे थे मथुरा वृंदावन नगर निगम का मुआवजा यहां के किसानों का अधिकार है जिला अधिकारी महोदय के आश्वासन के बाद अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को तीन माह के लिए स्थगित किया गया है अगर 3 माह के अंदर किसानों को न्याय नहीं मिला तो भारतीय किसान यूनियन सुनील के कार्यकर्ता पदाधिकारी सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी
इस मौके पर प्रमुख रूप से भारतीय किसान यूनियन सुनील के जिला अध्यक्ष थान सिंह पहलवान महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष मीना ठाकुर महानगर अध्यक्ष भरत अग्रवाल उत्तर प्रदेश के महासचिव नरोत्तम लाल पराशर वरिष्ठ किसान नेता प्रयागनाथ चतुर्वेदी युवा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बिट्टू पंडित मानिकचंद शर्मा गोपी शर्मा धीरज पाठक शिवा बघेल शेखर शास्त्री जल सिंह सहित दर्जनों किसान मौजूद थे