धीरेंद्र शास्त्री के बयान का संत समाज ने किया समर्थन
मथुरा । धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर मुस्लिम मौलानाओं द्वारा अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है,इस पर संत समाज ने धीरेंद्र शास्त्री के बयान का समर्थन किया है, श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर मस्जिद केस के मुख्य याचिका कर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा है कि 3000 वर्ष पहले सभी सनातनी हिंदू ही थे, सनातन ही धर्म है, सनातन ही पुरातन है, महामंडलेश्वर रामदास जी महाराज ने कहा कि सनातन ही दिव्य है और पहले सभी हिंदू,मुस्लिम सभी सनातनी थे, महंत मधुसूदन दास जी महाराज ने कहा कि पहले हिंदू,मुस्लिम, सिख,इसाई कुछ भी नहीं थे, यह सभी पहले सनातनी थे और सबसे पुराना धर्म सनातन ही है, सनातन धर्म जिसका कभी अंत न हो वही सनातन है. अनमोल शास्त्री जी ने कहा कि सनातन धर्म ही सबसे प्राचीन धर्म है कुछ मुगलों ने तलवार के दम पर सनातनी हिंदुओं को सलवार पहनाने का काम किया था, यदि सनातन धर्म नहीं रहेगा तो यह दुनिया भी नहीं रहेगी