मुख्यमंत्री जी द्वारा उत्तर प्रदेश को वर्ष 2047 तक एक विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया गया है। अपने मोबाइल से samarthuttarpradesh.up.gov.in साइट पर लिखकर या बोलकर दर्ज करें सुझाव। *सभी की भागीदारी से बनेगा विकसित उत्तर प्रदेश।* *प्रबुद्धजनों द्वारा जनपदवासियों के साथ किया गया विचार-विमर्श तथा मांगे गए सुझाव।* *कार्यक्रम में प्रबुद्धजन से०नि० (आई०पी०एस०) श्री आनन्द कुमार जी, से०नि० विभागाध्यक्ष राजनीति शास्त्र आगरा श्री अरूणोदय बाजपेयी जी तथा से०नि० मुख्य कार्यकारी अभियन्ता सिविल श्री कुलदीप कुमार जी उपस्थित रहे।* *किसानों, स्वयं सहायता समूहों, पत्रकारों, महिलाओं आदि ने प्रस्तुत किए अपने सुझाव।* मथुरा । वेटनरी यूनिवर्सिटी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में ‘‘समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @2047’’ की अवधारणा को साकार करने की दिशा में "विजन डॉक्यूमेंट" के निर्माण हेतु कार्यक्रम का हुआ आयोजन। कार्यक्रम में प्रबुद्धजन से०नि० (आई०पी०एस०) श्री आनन्द कुमार जी, से०नि० विभागाध्यक्ष राजनीति शास्त्र आगरा श्री अरूणोदय बाजपेयी जी तथा से०नि० मुख्य कार्यकारी अभियन्ता सिविल श्री कुलदीप कुमार जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना ने प्रबुद्धजनों को बुके एवं पटुका पहनाकर स्वागत किया। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा उत्तर प्रदेश को वर्ष 2047 तक एक विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया गया है। जिसके लिए सभी प्रदेशवासियों के सुझावों को प्राथमिकता के आधार पर लिया जा रहा है। अपने मोबाइल से samarthuttarpradesh.up.gov.in साइट पर जाए और लिखकर या बोलकर सुझाव दर्ज कराए। सभी की भागीदारी से बनेगा विकसित उत्तर प्रदेश। कार्यक्रम में प्रबुद्धजनों द्वारा जनपदवासियों के साथ विचार-विमर्श किया गया तथा सभी से सुझाव मांगे गए। कार्यक्रम में किसानों, स्वयं सहायता समूहों, पत्रकारों, महिलाओं, व्यापारियों, उद्यमियों, बैंकों आदि ने अपने अपने क्षेत्रों में सुझाव प्रस्तुत किए। सभी सुझावों को प्रबुद्धजनों द्वारा नोट किया गया। से०नि० (आई०पी०एस०) श्री आनन्द कुमार जी ने कहा कि उक्त कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि शासन की मंशा के अनुसार मा0 प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शी पहल विकसित भारत@2047 के द्वारा भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र के रूप मे स्थापित करने की दिशा में विकसित भारत @2047 की अवधारणा को साकार करने हेतु मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा उत्तर प्रदेश को वर्ष 2047 तक एक विकसित राज्य बनाने के संकल्प के साथ प्रदेश के सभी जनपदों के समस्त विकास विभागों द्वारा साथ ही साथ समस्त नागरिकों द्वारा अलग-अलग विभागों/क्षेत्रों/सेक्टरों में अपने-अपने विभाग व जानकारी/अनुभव के आधार पर विकास को गति/दिशा देने वाले उस मॉडल/कार्य योजना को पेश/फिल्टर करना है, जिस पर कार्य करते हुए मा0 मुख्यमंत्री जी के संकल्प मिशन *विकसित उत्तर प्रदेश @2047* को साकार किया जा सके। से०नि० विभागाध्यक्ष राजनीति शास्त्र आगरा श्री अरूणोदय बाजपेयी जी ने कहा कि इस मिशन को दिशा प्रदान करने एवं पथ प्रदर्शन हेतु एक विजन डॉक्यूमेंट बनाया जाना प्रस्तावित है। यह विजन डॉक्यूमेट 03 थीम-अर्थ शक्ति, सृजन शक्ति व जीवन शक्ति एवं 12 सेक्टर-कृषि एवं सम्बद्ध, पशुधन संरक्षण, औद्योगिक विकास, आई0टी0 एवं इमर्जिंग प्रौद्योगिक, पर्यटन, नगर एवं ग्राम्य विकास, अवस्थापना, संतुलित विकास, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा सुरक्षा एवं सुशासन पर ध्यान केन्द्रित करते हुए तैयार किया जाएगा। से०नि० मुख्य कार्यकारी अभियन्ता सिविल श्री कुलदीप कुमार जी ने बताया कि *समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश@2047* को साकार करने की दिशा में जनपद के विजन डॉक्यूमेंट का निर्माण किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जनमानस में जागरूकता उत्पन्न करना तथा नागरिकों की आकांक्षाओं को संज्ञान में लेते हुए जनपद के नागरिकों को विकास में सहयोगी व सहभागी बनाते हुए गर्व की भावना को विकसित करना है। मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना ने बताया कि आप सभी क्यू आर कोड स्कैन कर फीडबैक साझा भी कर सकते है। सुझाव देने के लिए प्रतिभागियों को पोर्टल पर मोबाईल ओटीपी के माध्यम से लॉगिन कर विषय का चयन करना होगा और अपना विचार दर्ज कराना होगा। विद्यार्थी, शिक्षक, किसान, व्यापारी, उद्यमी, श्रमिक संगठन, स्वयंसेवी संगठन, मीडिया, आम नागरिक आदि सभी अपनी भागीदारी दर्ज करा सकते हैं। कार्यक्रम में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, उपायुक्त उद्योग रामेंद्र कुमार, डीसी मनरेगा विजय कुमार पाण्डेय, परियोजना निदेशक डीआरडीए अरुण कुमार, जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।