रामभद्राचार्य जी को अपनी पद्मश्री उपाधि लौटा देनी चाहिए: संत समाज
मथुरा ।प्रेमा नंद बाबा पर रामभद्राचार्य जी के द्वारा दिए गए बयान पर कोहराम मचा हुआ है, सभी संत समाज राम भद्रा चार्य जी महाराज को खरी खोटी सुना रहे हैं,श्री कृष्ण जन्म मंदिर मस्जिद केस के मुख्य याचिका कर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने तो यहां तक कह दिया है कि रामभद्राचार्य महाराज जी को अपनी पद्म श्री की उपाधि लौटा देनी चाहिए,वह जगतगुरु किस बात के हैं,उनको ज्ञान का अहंकार हो गया है, उनको सभी संतो को गले लगाना चाहिए, संत रास बिहारी दास जी महाराज ने कहा कि रामभद्राचार्य ने जिस प्रकार प्रेमानंद महाराज को नीचा दिखाने के लिए यह शब्द बोला है वह बहुत ही गलत है,हम इसकी निंदा करते हैं, प्रेमानंद महाराज जी हमेशा पाखंडियों को आयना दिखाते हैं, भक्तों की भावनाओं से मत खेलो, मोहित जी महाराज ने कहा कि प्रेमा नन्द जी किसी संत की बुराई नहीं करते युवाओं को सनातन धर्म की तरफ जोड़ते हैं. जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी के खिलाफ ब्रजभूमि में संतों में बहुत भारी आक्रोश है.