मथुरा । केएम अस्पताल के हड्डी विभाग के चिकित्सकों ने मरीज का हाथ कटने से बचाया है, एक्सीडेंट में मरीज के हाथ की कोहनी टूट गई थी जिसमें मरीज की तंत्रिका में चोट और धमनी चोट होने के कारण उसका हाथ काटने की नौबत आ चुकी थी। मथुरा जिले के सदर बाजार निवासी शम्मा (34) पुत्र नम्मो इलाहाबाद सड़क हादसे के दौरान घायल हो गया था, मरीज शम्मा ने मथुरा के कई अस्पतालों में दिखाया लेकिन आर्थिंक स्थिति नाजुक होने के कारण वह इलाज नहीं करा सका। बेहतर चिकित्सा के मशहूर केएम सुपर स्पेशियलिस्ट हॉस्पिटल शम्मा पहुंचा जहां एक्स-रे के बाद कोहनी में टैरिबल ट्राइड नामक चोट की पुष्टि हड्डी विभाग के असिटेंट डाक्टर डा. आनंद गुप्ता ने की। हड्डी विभाग के एचओडी डा. हर्षित जैन ने बताया कि असिस्टेंट प्रोफेसर डा. आनंद गुप्ता द्वारा सफल ऑपरेशन किया गया है, मरीज के हाथ कटने से बचा लिया गया है। कोहनी में टैरिबल ट्राइड नाम चोट तब होती है जब ऊपरी बांह की हड्डी ह्यूमरस का निचला सिरा फोरआर्म की हड्डियों (रेडियस और उल्ना) के शीर्ष सिरों से संपर्क खो देता है, साथ के हड्डियों में फ्रैक्चर हो जाता है। मरीज के कोहनी हड्डी के चोट के साथ, खून की नस में भी चोट थीं। जिसके चलते इसका उपचार विषम हो गया था जो कि केएम या जयपुर में हो सकता था।