मथुरा ।संत डोमिनिक्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल मथुरा छावनी में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मथुरा के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट राजेश कुमार यादव के कर कमलों द्वारा प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गय। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर मैथ्यू जोसफ ने सभी गणमान्य व्यक्तियों का गर्मजोशी से सवागत किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक फादर राफी वल्लाचिरा , फादर इलियास कोरिया , फादर प्रेयस अंटोनी एवं फादर प्रवीण डिकोस्टा भी उपस्थित रहे । सभी विद्यार्थियों ने रचनातमक व कार्यशील मॉडल प्रस्तुत किये । विज्ञानं विभाग के साथ साथ इंग्लिश, हिंदी, गणित, सामाजिक विज्ञानं, कला एवं वाणिज्य संकायों ने भी सहभागिता की प्रधानाचार्य फादर मैथ्यू जोसफ व उप प्रधानाचार्या सिस्टर बंसी फ्रांसिस ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया व प्रदर्शनी को सफल बनाने में अध्यापक- अध्यापिकाओं के योगदान के लिए उनकी प्रशसा की । अभिभावकों ने भी इस कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की एवं भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया ।