जिला प्रशासन ने एडवाइजरी/अपील जारी की
मथुरा जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि दिनांक 27 जुलाई 2025 को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा का आयोजन किया जायेगा।
दिनांक 27 जुलाई 2025 को हरियाली तीज का पर्व भी मनाया जायेगा, जिसमें भारी संख्या में श्रृद्धालु ठा० श्री बांके बिहारी जी मन्दिर वृन्दावन दर्शन हेतु पहुंचेंगे।
परीक्षा प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। उ०प्र० लोक सेवा आयोग के निर्देश है कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र में परीक्षा प्रारम्भ होने के नियत समय से 01 घण्टे 30 मिनट पूर्व प्रवेश दिया जाएगा तथा परीक्षा प्रारम्भ होने के निर्धारित समय से 45 मिनट पहले परीक्षा केन्द्र में प्रवेश बन्द कर दिया जायेगा। प्रवेश बन्द होने के उपरान्त किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
*अतः दिनांक 27-07-2025 को आयोजित उक्त परीक्षा में प्रतिभाग करने हेतु मथुरा जनपद आने वाले समस्त परीक्षार्थियों से अपील है कि वे उपरोक्त परिस्थितियों के दृष्टिगत निर्धारित समय पर अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे।*