जिला पंचायत अध्यक्ष ने पंचायत अधिकारियों-कर्मचारियों संग किया वृक्षारोपण मथुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आव्हान पर पूरे देश सहित जनपदों में वृक्षारोपण अभियान शुरू किया गया है। पौधरोपण का कीर्तिमान, हरितिमा से यूपी का मान, एक पेड़ माँ के नाम - 2.0 का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने आज सतोहा पंचायत में स्थित पंचायत भूमि पर फलदार वृक्ष महुआ, आम, अमरूद, जामुन एवम आंवला रोपित करके किया और सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने वृक्षारोपण के महत्व पर जोर दिया और सभी से “एक वृक्ष मां के नाम“ कार्यक्रम के तहत पौधे लगाने का आग्रह किया। जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने कहा वृक्ष लगाना परम पुण्य का काम है, उत्तर प्रदेश को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से प्रदेशभर में आज अभियान चलाया गया है। आज जिला पंचायत मथुरा के अधिकारियों व कर्मचारियों ने वृक्षारोपण किया है। हमारे जीवन के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण ऑक्सीनजन ही है जो यह पौधे हमें उपलब्ध कराते हैं। अभियान के तहत जनपद मथुरा में 37 लाख 85 हजार पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है, जिसे हम सभी ब्रजवासियों को पूरा करके कीर्तिमान स्थापित करना है। इस अवसर पर जिपंअ ने सभी से अपील की कि वे अपने घर, आंगन, खेत, खलिहान में एक-एक पौधा लगाएं ताकि आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ हवा-पानी के लिए कृत्रिम संसाधनों पर निर्भर ना होना पड़े। सतोहा पंचायत स्थित पंचायत भूमि पर आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत अपर मुख्य अधिकारी विनोद डाका, इंजीनियर शिवाजी राजा राजपूत, वित्तीय परामर्शदाता राहुल यादव, जेई विनीत त्यागी, प्रवीन जैन, जिला पंचायत कार्य अधिकारी अनिल कुमार के अलावा पंचायत सदस्य वार्ड नम्बर 31 खेम सिंह सहित ग्रामीण मौजूद रहे।