मथुरा ।श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने किया ऐलान, उन्होंने कहा कि राज ठाकरे हमारी सनातनी हिंदू भाइयों को मराठी नहीं बोलने पर पिटवा रहे हैं, यदि राज ठाकरे में दम है तो सलमान खान,शाहरुख खान,आमिर खान,अमिताभ बच्चन,जया बच्चन पर मराठी बुलवाकर दिखाओ, उन्होंने कहा यह लोग केवल गरीबों पर अपनी ताकत दिखा सकते हो, फलाहारी महाराज ने कहा कि हम राज ठाकरे को उत्तर प्रदेश,राजस्थान, दिल्ली में नहीं घुसने देंगे.आपको बतादें कि ये वही दिनेश फलाहारी महाराज हैं जिन्होंने तीन वर्ष पहले संकल्प लिया था कि जब तक मथुरा से ईदगाह मस्जिद नहीं हटा देंगे तब तक भोजन नहीं करेंगे और अपने पैरों में पादुका भी नहीं पहनेंगे, आज भी फलाहारी महाराज तपस्या कर रहे हैं. और अंतिम सांस तक अपने संकल्प का पालन करेंगे.