मुड़िया पूनों परिक्रमा मेले की तैयारियों को लेकर सम्पन्न हुई बैठक
मुड़िया पूनो मेला 2025 तथा थाना क्षेत्र गोवर्धन में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत द्वारा जनता के प्रमुख व्यक्तियों की गोष्ठी की गई l गोष्ठी में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की गई तथा गोवर्धन कस्बे के निवासियों को आवागमन में सुविधा न हो इस पर विचार विमर्श किया गया l जनता से अपराध एवं अपराधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने का अनुरोध किया गया तथा अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का अनुरोध किया गया l गोष्ठी में क्षेत्राधिकारी गोवर्धन अनिल कुमार सिंह , नगर पंचायत गोवर्धन और राधा कुंड के अध्यक्ष, प्रभारी निरीक्षक गोवर्धन तथा अन्य व्यक्ति मौजूद थे l
गोष्टी के पश्चात थाने पर नियुक्त पुलिस कर्मियों की बीट बुक की समीक्षा की गई तथा उच्च कोटि की ड्यूटी संपादित किए जाने हेतु ब्रीफिंग की गई l
समस्त उप निरीक्षक की गोष्टी कर लंबित विवेचनाओं के एक सप्ताह में निस्तारण किए जाने तथा संपूर्ण थाना क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरा से कवरेज किए जाने हेतु मैपिंग किए जाने के निर्देश दिए गए l