मथुरा वृंदावन होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियो ने भी बांके बिहारी कॉरिडोर निर्माण का समर्थन कर कहा है कि वृंदावन में बन रहे कॉरिडोर निर्माण से टूरिज्म व होटल कारोबार को पंख लगेंगे और साथ ही साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजन होंगे मथुरा वृंदावन होटल कारोबारियो की एक बैठक होटल शीतल रीजेंसी में आयोजित की गई जिसमें सरकार द्वारा भविष्य में कराई जा रहे बांके बिहारी कॉरिडोर निर्माण के निर्णय पर हर्ष जताया गया, संगठन के उपाध्यक्ष अमित जैन ने कहा कि बिहारीजी कॉरिडोर बनने में सभी का हित है, कॉरिडोर बनने के बाद मथुरा जिला के विकास के साथ-साथ केंद्र एवं प्रदेश का राजस्व भी बढ़ेगा, अंतर्राष्ट्रीय होटल ग्रुप यहां पर आएंगे और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे इसी तरह संगठन के संरक्षक के डी अग्रवाल ने बताया कि काशी विश्वनाथ, महाकाल उज्जैन के उदाहरण हमारे सामने हैं जहां कारीडोर बनने के बाद पर्यटकों का आगमन कई गुना बढ़ गया है, भगवान राम की नगरी आज विश्व के आकर्षण का केंद्र बन गया है, संगठन के अध्यक्ष एड महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कॉरिडोर निर्माण से मथुरा वृंदावन (ब्रज) की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान बनेगी, इस प्रकार सभी पदाधिकारी ने अपना-अपना पक्ष रखा, इस अवसर पर रामकिशन अग्रवाल बसेरा ग्रुप, आर सी गोयल कृष्णा आर्किड, आर बी चौधरी, गिरीश भारती, राजीव बृजवासी, वैभव गर्ग, ठा. राजा भोज, राजन अग्रवाल गणपति पैलेस, प्रमोद गर्ग कसेरे समेत अन्य होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे