महिला पुलिस बीट कों किया गया क्रिया शील बनाने पर बल-सुरेश चंद्र
मथुरा में महिला पुलिस बीट की क्रियाशीलता को सुदृढ़ किए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा श्री श्लोक कुमार के निर्देश पर सुरेश चंद्र रावत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा जनपद के समस्त थानों की महिला बीट पुलिस अधिकारियों की गोष्ठी पुलिस लाइन सभागार में की गई l जनपद में गठित समस्त 51 महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा इसमें प्रतिभाग किया गया l सभी को निर्देशित किया गया कि नियमित रूप से अपनी-अपने बीट के गांव /मोहल्ले में भ्रमण करते हुए महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधिक गतिविधियों की सूचना संकलित करें l जिन महिलाओं बच्चियों के साथ आपराधिक घटनाएं पूर्व में घटित हुई हैं उनसे मिलकर वर्तमान स्थिति ज्ञात कर उन्हें सुरक्षा का एहसास दिलाए तथा बीट में महिलाओं की गोष्टी करके उन्हें अपराधों से बचने हेतु जागरूक करें l