वृंदावन की सड़कों पर आज उमड़ेगा जन सैलाब श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के आह्वान पर इसके मंदिर से प्रेम मंदिर तक बनेगी मानव श्रृंखला
मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के आह्वान पर 28 अप्रैल सोमवार को प्रातः आठ बजे वृंदावन की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ेगा। इस्कॉन मंदिर रमणरेती से लेकर प्रेम मंदिर तक बनाई जाने वाली विराट मानव श्रृंखला में प्रमुख संत महात्मा धार्मिक,सामाजिक, महिला संगठन हिंदूवादी संगठन, युवा, छात्र छात्राएं सिटीजन नागरिक और विदेशी भक्त बड़ी संख्या में शामिल होंगे। इसकी देर रात अभी तैयारी पूर्ण हो गई कर ली गई थीं।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए जन समर्थन जुटाने के साथ कश्मीर के पहलगाम हत्याकांड और बंगाल हिंसा के खिलाफ न्यास ने पूर्व में वृंदावन में श्रृंखला बनाने का आह्वान किया था। उन्होंने कहा, आज हिंदू खतरे में है। सनातन पर विधर्मी लगातार हमला कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि को कब्जा मुक्त कराकर वहां फिर मंदिर निर्माण कराने को न्यास के बैनर चल रहे आंदोलन को लगातार जन समर्थन मिल रहा है। इसी कड़ी में श्रीधाम वृंदावन के संत महात्माओं के आशीर्वाद से 28 अप्रैल सोमवार को बनाई जाने वाली मानव श्रृंखला में भी बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने बताया, जनसंपर्क में धार्मिक, सामाजिक, हिंदूवादी संगठन, युवा संगठन, छात्र, छात्राएं, सिटीजन, विदेशी भक्त, अधिवक्ता, चिकित्सक और विभिन्न हिंदू महिला संगठन समेत आम आदमी ने मानव श्रृंखला को लेकर के खास उत्साह दिखाया था। वही जनसैलाब वृंदावन की सड़कों पर सुबह देश दुनिया को दिखाई देगा। उन्होंने सभी से मानव श्रृंखला में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि इस दौरान हिंसा और पहलगाम में आतंकवादियों के द्वारा मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी। वहीं श्रीधाम वृंदावन के साधु संत समाज ने भी हिन्दुओं से मानव श्रृंखला में शामिल होने की अपील करते हुए कहा है कि मानव श्रृंखला में अधिक अधिक से हिन्दू शामिल होकर विधर्मियों को अपनी शक्ति का एहसास कराएं और उनको यह भी संदेश दे कि अब हिन्दू जाग गया है और अब वह विद्यार्थियों से आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।