किसान शासन के दिशा–निर्देशों के अनुरूप बने रसायनों का ही प्रयोग करें
मथुरा। चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड द्वारा स्थानीय होटल में विक्रेता प्रशिक्षण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। वरिष्ठ प्रबंधक (दिल्ली) अरुण जग्गी व कुलदीप सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक (आगरा) नीरज कुमार, प्रबंधक डॉ. पंकज गिल, उप–प्रबंधक मनोज गुप्ता व वितरक गनेश वार्ष्णेय ने गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। भारतीय कृषि सुनहरे भविष्य की ओर जाने के संकेत इंगित करते हुए कंपनी के उत्पादनों उत्तम प्रणाम व उत्तम सुपराईजा की गुणवत्ता से विक्रेताओं को रूबरू कराते हुए वरिष्ठ प्रबंधक अरुण जग्गी ने कहा कि आने वाले समय में खेतिहर प्रणाली में नई चुनौतियां आएंगी। हमें इसके लिए तत्पर रहकर उन्नत पैदावार के सकारात्मक पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए खेती में उत्तम प्रणाम व उत्तम सुपराईजा जैसे रसायनों का ही प्रयोग करना होगा। ताकि अच्छी पैदावार हासिल करने के साथ ही मिट्टी को भी अधिक उपजाऊ बनाए रखा जा सके। क्षेत्रीय वरिष्ठ प्रबंधक नीरज कुमार ने विक्रेताओं का ध्यानाकर्षित कराया कि वे किसानों का भरोसा हासिल करें। किसान खेती में समझौता नहीं करता। अस्तु उसे गुणवत्तापूर्ण रसायनों के प्रयोग हेतु प्रेरित करें। वरिष्ठ प्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि उत्तम सुपराईजा को तीन वर्ष पूर्व लॉन्च किया गया। जो अन्य रसायनों से श्रेष्ठ है व जमींन की सतह तक जाकर जीवांशुओं को जीवित रखता है। जिससे मिट्टी की स्वास्थ्य क्षमता बनी रहती है व पैदावार भी अधिक मिलती है। इसीलिए इसे 2023 में अंतरराष्ट्रीय अवार्ड हासिल हुआ। प्रबंधक डॉ. पंकज गिल ने विक्रेताओं के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि आप लोग किसानों के बीच रहते हैं उन्हें सही तरीके से सही मात्रा में सही समय पर उर्वरकों के प्रयोग की सलाह दें व उनसे कहें हम उनका मृदा परीक्षण नि:शुल्क करेंगे। उप–प्रबंधक मनोज गुप्ता ने बताया कि पीएम प्रणाम नाम से भारत सरकार की योजना चल रही है। जिसमें शासन के दिशा–निर्देशों के अनुरूप ही ये उत्पाद तैयार किए जाते हैं। ताकि देश का किसान खुशहाल बने।