मथुरा। केएम विश्वविधालय के 2024-25 के बैच के प्रथम वर्ष के नवीन छात्र छात्राओं के लिए दीक्षारंभ 2024 ओरिएंटेशन कार्यक्रम विवि में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नवीन छात्र छात्राओं के स्वागत के साथ किया गया। प्रथम चरण के शुरुआत में विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डा. शरद अग्रवाल, कुलसचिव पूरन सिंह उप कुलसचिव सुनील अग्रवाल ने सभी नवीन छात्रों का केएम विश्वविद्यालय में स्वागत किया। विवि के कुलसचिव पूरन सिंह ने बताया कि कड़ी मेहनत एवं लगन से ही जीवन सारे सपनों को पूरा किया जा सकता है तथा उन्होंने विश्वविद्यालय के इतिहास तथा क्रियाकलापों की जानकारी दी। विवि के प्रतिकुलपति डा. शरद अग्रवाल ने विश्वविद्यालय परिवार के सभी फैकल्टी स्टाफ का परिचय दिया तथा जीवन में सफलता को प्राप्त करने के लिए छोटे छोटे उदाहरण प्रस्तुत के उपस्थित विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के मानकों से अवगत कराया, उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की अर्निंग उसकी लर्निंग में निहित होती है। केएम मैडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ पीएन भिषे ने विद्यार्थियों को ज्ञान के महत्व को समझाते हुए कहा कि अभी यही उम्र है, जिसमें शिक्षा के साथ ज्ञान भी प्राप्त किया जा सकता है, विद्यार्थी को ज्ञान-पिपासु होना चाहिए ताकि जीवन में उसका सदुपयोग कर सको। शैक्षिक सत्र 2024-25 के दीक्षारंभ 2024 के प्रथम ओरिएंटेशन का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान सब रजिस्ट्रार सुनील अग्रवाल, परीक्षा नियंत्रक डॉ मनोज ओझा, डीन डॉ धर्मराज, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ प्रमोद कुमार, एएमएस डॉ आरपी गुप्ता, वोकेशनल के डीन डॉ सुनील कुमार सिंह, चीफ प्रॉक्टर डॉ विपिन सोलंकी, डॉ प्रीति पोरवाल, डॉ संजीव शर्मा, डॉ दाऊदयाल शर्मा, डॉ कमल पांडेय, डॉ संतोष चतुर्वेदी, नेत्रपाल सिंह, राजकुमार, नवनीत सिंह, मनीष कुमार, अनिल चतुर्वेदी, श्रीमती संजू बाला, सागरिका गोस्वामी, बेदवीर सिंह, रूपकिशोर शर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, करन सिंह, जगवीर सिंह, चन्द्रेश कुमार, भूपेंद्र सिंह, नर्सिंग फैकल्टी की ज्योति सिसौदिया, स्मृति दक्ष, मुनीश चौधरी, अनीता शर्मा सहित सभी कोर्सेज के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।