मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के पसंदीदा वार्षिक आयोजन ‘स्पार्क-2025’ रंगारंग शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय इस आयोजन में पहले दिन जहां एक ओर फैशन शो की धूम रही तो वहीं अनेक प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यार्थियों ने अपने अंदर छिपी हुई प्रतिभाओं को बेहतरीन प्रदर्शन किया। छात्र, छात्राओं ने मानवता के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर एक से बढ़कर एक क्रिएटिव मॉडल बनाकर अपने ज्ञान और सोच को उनके माध्यम से प्रदर्शित किया। छात्राओं ने विवि के स्वागत कक्ष से लेकर एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लाक तक खूबसूरत रंगोली सजाकर माहौल को रंगीन कर दिया। संस्कृति विवि के स्पार्क-2025 का शुभारंभ विवि के कुलाधिपति डा. सचिन गुप्ता ने फीता काटकर किया। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ये मौका है इंजाय करने का, फुल इंजाय करिये। लगातार पढ़ाई के बाद आपके लिए यह मौका होता है रिलेक्स करने का और अपने को पढ़ने के लिए फिर से तरोताजा करने का इसलिए इस मौके का लाभ उठाएं। इसेसे पूर्व विश्वविद्यालय की एनसीसी विंग के कैडेट्स ने डा. सचिन गुप्ता को गार्ड आफ आनर देकर अपने कड़े प्रशिक्षण का उदाहरण प्रस्तुत किया। डा. गुप्ता और सीईओ डा. मीनाक्षी शर्मा ने विद्यालय के विद्यार्थियों की प्रतियोगिताओं में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए माडल्स की प्रशंसा करते हुए कहा कि अगर इसी तरह भारत के युवा विद्यार्थी नवोन्मेष की सोच रखेंगे और अपने आइडियाज को मूर्तरूप देंगे तो भारत को विश्व का सिरमौर बनने से कोई रोक नहीं सकेगा। संस्कृति स्पार्क-2025 में पहले दिन जहां फैशन शो विशेष आकर्षण का केंद्र बना वहीं एकल और युगल नृत्य प्रतियोगिताओं में छात्रों और छात्राओं ने अपने शानदार प्रदर्शन से निर्णायकों को निर्णय लेने में बड़ी कठिनाई खड़ी कर दी। इसके अलावा मेहंदी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, फेस पेंटिंग प्रतियोगिता, नेल पेंटिंग प्रतियोगिता, टेक्निकल पेपर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता, अभिनय(नाट्य) प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ।