मथुरा ।श्री कृष्ण जन्म भूमि मंदिर का केस लड़ रहे दिनेश फलाहारी ने बताया कि आज प्रयागराज हाईकोर्ट में श्री कृष्ण जन्मस्थान से मस्जिद को हटाने वाले केस में सुनवाई हुई, उन्होंने बताया कि पिछली डेट पर माननीय न्यायालय में एएसआई को पार्टी बनाने के लिए हिंदू पक्ष की तरफ से संशोधन प्रार्थना पर दिया गया था, जिसको माननीय न्यायालय ने स्वीकार कर लिया था, उन्होंने कहा कि न्यायालय में पिछले प्रार्थना पत्र पेंडिंग पड़े हुए उन पर सुनाई हुई, उन्होंने कहा कि हिंदू पक्ष चाहता है कि मंदिर की जमीन मंदिर को वापस मिले और मुस्लिम पक्ष चाहता है की पूजा उपासना अधिनियम 1991 के बहाने इस मामले को लंबा खींचता रहे. लेकिन उन्होंने कहा कि हमें न्यायालय पर विश्वास है, सबूतों के आधार पर जीत हिंदू पक्ष की होगी, मुस्लिम पक्ष केवल मामले को लंबा खींच सकता में लगा है.