मथुरा । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद न्यायालय मथुरा, के माननीय सचिव न्यायाधीश महोदय के आदेशानुसार, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विधिक संगोष्ठी Mount hill acedmi school, भरतपुर गेट, थाना कोतवाली, मथुरा पर आयोजित की गई। विधिक संगोष्ठी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद न्यायालय मथुरा, के PLV उमा शंकर शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकार, और विधिक अधिकारों की जानकारी देकर जागरुक किया, और उन्हें लोक कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गई,। विधिक संगोष्ठी में शिक्षिकाओं को किस प्रकार न्यायिक प्रक्रिया में शामिल होकर न्याय तक आपकी पहुंच, हो सकती हैं, की कार्य प्रणाली से अवगत कराया गया,। विधिक संगोष्ठी की अध्यक्षता डॉ निधि गौतम ने करते हुए , महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं का आव्हान करते हुए कहा कि वर्तमान दौर महिला सशक्तिकरण का चल रहा है, महिलाओं को अपनी शक्ति को जानना चाहिए, शासन द्वारा महिलाओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं,। डॉ निधि गौतम ने महिलाओं के कार्य स्थल पर किसी भी प्रकार के शोषण, उत्पीड़न, को रोकने के लिए आन्तरिक समिति के सम्बन्ध में शिक्षिकाओं को अवगत कराया। विधिक शिविर में स्कूल की प्रधानाध्यापिका अज़रा राईन, ने विधिक शिविर आयोजित किए जाने पर DLSA का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।