मथुरा वृंदावन नगर निगम की बोर्ड बैठक मै नगर निगम महापौर विनोद कुमार अग्रवाल द्वारा मथुरा शहर के वार्ड नंबर 61 से निर्वाचित पार्षद रचना पाठक को कैबिनेट सदस्य के रूप मै मनोनित किया गया।
रचना पाठक लगातार वार्ड नंबर 61 की जनता की आवाज को नगर निगम में प्रखरता के साथ उठाती रही है, जिनके जनता के प्रति सेवा कार्य को देखते हुए नगर निगम महापौर विनोद कुमार अग्रवाल ने अपनी कैबिनेट में जगह दी।
रचना पाठक के नगर निगम मथुरा मैं कैबिनेट सदस्य मनोनीत होने की खबर पाकर वार्ड की जनता मै उत्साह की लहर दौड़ गई। सभी भाजपा कार्यकर्ताओं व वार्ड के निवासियों ने इसके लिये महापौर विनोद अग्रवाल जी व नगर निगम बोर्ड के सभी पार्षदो का आभार व्यक्त किया है