मथुरा, पुलिस प्रशासन एवं पत्रकार मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन अमरनाथ महाविद्यालय के खेल मैदान में 12 जनवरी (आज) आयोजित होगा, कैबिनेट मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी दोनों टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण करेंगे बृज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने बताया कि इस क्रिकेट मैच की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं पत्रकार एकादश द्वारा आज जहां अमरनाथ स्कूल के प्रांगण में कमरतोड़ मेहनत कर मैच जीतने की तैयारी की गई वही पुलिस प्रशासन टीम के कप्तान डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया तो उनकी टीम ने आज पुलिस ग्राउंड में अभ्यास कर मैच जीतने की तैयारी पूर्ण कर ली है दोनों टीमों ने मैच को जीतने का दावा किया है अब ग्रैंड पर देखना है कि कौन विजेता ट्रॉफी को हासिल करेगा श्री उपमन्यु ने सभी प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथियों से ग्राउंड पर पहुंचकर पत्रकारों की टीम का उत्साहवर्धन करने का आह्वान किया है तथा सभी साथियों के लिए सूक्ष्म जलपान एवं लंच की व्यवस्था भी ग्राउंड पर ही की गई है